नाभी कमल मन्दिर से विधायक सुभाष सुधा ने जन्माष्टमी पर शोभायात्रा को दी हरी झंडी

नाभी कमल मन्दिर से विधायक सुभाष सुधा ने जन्माष्टमी पर शोभायात्रा को दी हरी झंडी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 6 सितंबर : कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र में जन्माष्टमी महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और पूरे कुरुक्षेत्र के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। सभी श्रद्धालु बड़े जोश और उत्साह के साथ जन्माष्टमी महोत्सव केा मना रहे है।
विधायक सुभाष सुधा बुधवार को गांव बाहरी के नाभी कमल मंदिर में जन्माष्टमी पर जन सहयोग संस्था कुरुक्षेत्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, संस्था के सरंक्षक जितेंद्र, प्रधान श्रवण कुमार, कमल सेठ, मंडल प्रधान दीपक चौहान, विनोद सिंगला, विनोद अग्रवाल, रेणू खुंगर, अंगूरी लाल, हिमांशु गौतम, ज्ञानेश्वर खुराना, रोसा, डिंपल व ज्योति ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा को झंडी देकर रवाना किया। विधायक सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र वासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। जो मनुष्य गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएगा, उसके जीवन का उद्धार हो जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब हिसार ने शिक्षकों के सम्मान में किया ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ का आयोजन

Thu Sep 7 , 2023
रोटरी क्लब हिसार ने शिक्षकों के सम्मान में किया ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।दूरभाष – 9416191877 गुरु हमारे जीवन में फैलाते हैं ज्ञान का प्रकाश,देते हैं सही दिशा।गुरु का आदर करना हमारा कर्तव्य। हिसार 6 सितंबर : जीवन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement