फिरोजपुर मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 15 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर, श्री संजीव कुमार द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा अपने संदेश में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत के पश्चात् मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आजादी पर आधारित एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान एवं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वन्दे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों, बाल निकेतन स्कूल के छात्रों एवं "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बिजेन्द्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 79वें आजादी दिवस पर 21 जरूरतमंद महिलाओं को अगस्त महीने का राशन किया गया वितरण

Fri Aug 15 , 2025
समाज सेवक जेएस सोढ़ी एडवोकेट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। पंजाब (फिरोजपुर)15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं बलविंदर पाल शर्मा की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जुलाई महीने का राशन वितरण किया गया।श्री जे एस सोढ़ी एडवोकेट […]

You May Like

Breaking News

advertisement