Uncategorized

नगरायुक्त के आदेश को ठेंगा दिखाकर हो रहे समरसेबल बोरिंग को नगर निगम द्वारा तत्काल रुकवा

नगरायुक्त के आदेश को ठेंगा दिखाकर हो रहे समरसेबल बोरिंग को नगर निगम द्वारा तत्काल रुकवा

संजीव शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज वार्ड 22 खलीलपुर की शिवज्ञान गली में हो रहे अवैध तरीके से समरसेबल को नगर निगम के जे.ई. द्वारा क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मौके पर जाकर रुकवाया गया। जिसकी रिपोर्ट जे.ई.द्वारा नगर आयुक्त को देने की बात कही गई है। दरअसल मामला यह है सीबीगंज थाना क्षेत्र खलीलपुर वार्ड 22 में कुछ रशुखदार लोगों का सानिध्य प्राप्त कर एक व्यक्ति नगर निगम की सरकारी सड़क पर समरसेबल का बोरिंग करा कर अपने घर में सप्लाई लेने का प्रयास कर रहा था। लेकिन जब स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई तो उन्होंने नगर आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पड़ताल करना शुरू किया। तथा जिसमें पता चला कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के समरसेबल अपने निजी स्थान पर भी नहीं करा सकता है। मामला यहां से और बढ़ता गया और शिकायतों का दौर शुरू हो गया। जिसके बाद नगर निगम के तमाम अधिकारियों को और नगर आयुक्त तक यह खबर पहुंची, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौका मोयाना कराया गया। शिकायतकर्ताओं कि बात सही निकली, इसके बाद नगर निगम द्वारा भेजे गए जे.ई .ने समरसेबल का काम तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel