नगरायुक्त के आदेश को ठेंगा दिखाकर हो रहे समरसेबल बोरिंग को नगर निगम द्वारा तत्काल रुकवा

नगरायुक्त के आदेश को ठेंगा दिखाकर हो रहे समरसेबल बोरिंग को नगर निगम द्वारा तत्काल रुकवा

संजीव शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज वार्ड 22 खलीलपुर की शिवज्ञान गली में हो रहे अवैध तरीके से समरसेबल को नगर निगम के जे.ई. द्वारा क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मौके पर जाकर रुकवाया गया। जिसकी रिपोर्ट जे.ई.द्वारा नगर आयुक्त को देने की बात कही गई है। दरअसल मामला यह है सीबीगंज थाना क्षेत्र खलीलपुर वार्ड 22 में कुछ रशुखदार लोगों का सानिध्य प्राप्त कर एक व्यक्ति नगर निगम की सरकारी सड़क पर समरसेबल का बोरिंग करा कर अपने घर में सप्लाई लेने का प्रयास कर रहा था। लेकिन जब स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई तो उन्होंने नगर आयुक्त द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पड़ताल करना शुरू किया। तथा जिसमें पता चला कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के समरसेबल अपने निजी स्थान पर भी नहीं करा सकता है। मामला यहां से और बढ़ता गया और शिकायतों का दौर शुरू हो गया। जिसके बाद नगर निगम के तमाम अधिकारियों को और नगर आयुक्त तक यह खबर पहुंची, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौका मोयाना कराया गया। शिकायतकर्ताओं कि बात सही निकली, इसके बाद नगर निगम द्वारा भेजे गए जे.ई .ने समरसेबल का काम तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी एवं अनुसूचित जाति के उत्कृष्ट खिलाड़ी छात्राओं का प्रारंभिक चयन 1 से 3 जुलाई तक16 से 30 जून तक प्राप्त कर सकते है आवेदन पत्र

Fri Jun 13 , 2025
रायगढ़, 13 जून 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में नवीन सत्र 2025-26 के लिए आदिवासी एवं अनुसूचित जाति के उत्कृष्ट खिलाड़ी छात्राओं का प्रारंभिक चयन 1 से 3 जुलाई 2025 तक कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़ के मैदान पर आयोजित होगी। जिसके लिए आवेदन पत्र […]

You May Like

advertisement