पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्टी का आयोजन कर अपराध रोकथाम के लिए दिए दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्टी का आयोजन कर अपराध रोकथाम के लिए दिए दिशा-निर्देश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सोशल मिडिया पर युवाओं पर पुलिस की विशेष नजर।

कुरुक्षेत्र : पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला ने पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अपराध गोष्टी का आयोजन कर कर अपराध और अपराधियों को अंकुश लगाने के लिए आवशयक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को सभी पर्वेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को पूरी लग्न से कर्तव्य निर्वहन करने व आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील, हथियारों के साथ, सामाज विरोधी, नशे से सम्बन्धित या गैंगस्टर से सम्बन्धित पोस्ट डालने वाले तथा ऐसी पोस्टों पर कमैन्ट करने वाले युवाओं पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला पुलिस द्धारा निगरानी की जा रही है। ऐसे युवाओं के खिलाफ पुलिस द्धारा कारवाई की जाएगी जो किसी भी सोशल मीडिया के प्लेट फार्म पर कोई संवेदनशील पोस्ट करता है या ऐसी किसी पोस्ट को लाइक, शेयर करता है। पुलिस अधीक्षक ने गोष्टी में जिला के पर्वेक्षण अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए कहा कि जिला में अवैध रुप से विदेश भेजने वालों पर शिंकजा कसा जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चोरी,आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, छीनाझपटी व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी प्रबन्धक थाना को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए। वाणिज्य मामलों में शामिल नशा तस्करों की प्रापर्टी अटैच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर और राइडर के साथ नाकाबंदी करके चैंकिंग अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वाहनों को चैक करने, बिना नम्बर प्लेट वाहनों को इम्पाऊंड करने के आदेश दिये व थाना यातायात प्रभारी हाईवे को आदेश दिये कि नैशनल हाइवे पर लेन चेंज नियमों की पालना करवानी है तथा उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान किये जाऐं। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने कबूतरबाजी व साइबर ठगी के मामलों में गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर ठगों के जाल को तोड़ने के लिए जिले की साइबर टीम, सोशल मीडिया टीम और थानाधिकारियों ने मिलकर कार्य योजना तैयार की है। महिला और बच्चों संबंधी अपराधों का जल्द समाधान करने के संबंध में निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस मौका पर सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, प्रभारी अपराध शाखा-1 व 2, एएनसी इंचार्ज, हैड क्लर्क निरीक्षक राज कुमार, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक विशाल कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र, शिकायत शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीन कौर, साईबर सैल प्रभारी एएसआई विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट को तेजी के साथ किया जाएगा पूरा : रामकुमार कश्यप

Thu Jan 23 , 2025
देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट को तेजी के साथ किया जाएगा पूरा : रामकुमार कश्यप। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने किया आयुष व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का निरीक्षण। विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगा बजट और खर्चे का […]

You May Like

Breaking News

advertisement