उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ को दी डॉक्टर की उपाधि

उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ को दी डॉक्टर की उपाधि।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कंस्टीटूशन क्लब में किया गया विद्यावाचस्पति देकर सम्मानित।
विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी बाविस्कर ने मानद सम्मान से नवाज़ा।

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी बाविस्कर द्वारा मानद विद्यावाचस्पति (मानद डॉक्टरेट) सम्मान से नवाज़ा। उन्नत भारत संगठन एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ के कार्यों को देखते हुए उन्हें डॉक्टरेट देकर सम्मानित किया गया। सुषमा नाथ पिछले 25 वर्षों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर में समाजसेवा का कार्य करती रही हैं। उनके पति स्व० श्री भारत प्रेम नाथ जो की वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही समाजसेवक भी थे उन्होंने भी हरियाणा पंजाब सहित समस्त देश में किसानों को बेहतर आय के साधन उपलब्ध कराने, पर्यावरण सुधार हेतु लाखों वृक्ष लगाने, उन्नत बाग़वानी से शहरों में शुद्ध साग सब्ज़ियां उपलब्ध करवाने जैसे अनेकों उद्देश्यों को लेकर उन्नत भारत संगठन की स्थापना की थी। जिसे आज डॉ. सुषमा नाथ सहित उनकी पुत्री अधिवक्ता सुचेता एवं उनके पुत्र अखिल नाथ आज भी जारी रखे हुए हैं। नाथ परिवार के इस सेवाभाव को देखते हुए विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने सुषमा नाथ को मानद डॉक्टरेट से नवाज़ा।
बता दें की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ का 5 दशकों से भी पुराना इतिहास है। साल 1969 में स्थापित यह विश्विद्यालय न केवल हिंदी भाषा के प्रचार हेतु देश भर में अनेकों अभियान चलाती रही हैं, बल्कि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदैव तत्पर रहकर समाज में जनकल्याण हेतु लगे रहते हैं। विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी बाविस्कर सहित प्रतिकुलपति श्री राज अल्विन देवदास भी इन कार्यों हेतु उत्तर से दक्षिण भारत तक हिंदी भाषा का पुरज़ोर प्रचार एवं प्रसार कर रहे हैं। विद्यापीठ द्वारा दिल्ली एवं हरियाणा कार्यकारिणी का गठन भी इस दौरान किया गया है। जिसमे दिल्ली से अध्यक्ष संतोष कुमार सुखवानी को नियुक्त किया गया है, तथा हरियाणा से अध्यक्ष हेतु मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: वन्य जीव प्राणियों और जंगलों की सुरक्षा हेतु डिवीजन की सभी रेंजो में स्पेशल फोर्स की तैनाती की जाएगी,

Sat Aug 26 , 2023
स्लग,सख्ताई से होगी कार्यवाही। रिर्पोटर, जफर अंसारी स्थान,लालकुआं एंकर- तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वन्य जीव प्राणियों एंव जंगलो की सुरक्षा हेतु डिवीजन की सभी रेंजो में स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है उन्होंने कहा कि स्पेशल फोर्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement