आस्ट्रेलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक को स्वामी ज्ञानानंद ने भेंट किया पवित्र ग्रंथ गीता

आस्ट्रेलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक को स्वामी ज्ञानानंद ने भेंट किया पवित्र ग्रंथ गीता।

ऑस्ट्रेलिया संवाददाता – विनायक कौशिक।

अध्यक्ष मिलटॉन डिक व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 को लेकर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत। आस्ट्रेलिया में 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव।

ऑस्ट्रेलिया 24 अप्रैल : आस्ट्रेलिया संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता से ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों में सहयोग की भावना ओर अधिक मजबूत होगी। इस पवित्र ग्रंथ गीता के मिलने से आनंद की अनुभूति हो रही है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से ऑस्ट्रेलिया के लोगों में ओर अधिक धार्मिक भावना मजबूत होगी।
आस्टे्रलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में डीएपीएस मंदिर में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा एसोसिएशन आस्ट्रेलिया के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले आस्टे्रलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी अर्षपुरुषदास, स्वामी आत्मेशानंद, काउंसिल जरनल ऑफ इंडिया के मानद अर्चना सिंह, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, एएचए से सेवा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने आस्टे्रलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट की। इस कार्यक्रम में पवित्र ग्रंथ गीता को हाथ में लेने के बाद संसद अध्यक्ष मिलटॉन डिक ने अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के हाथों से पवित्र ग्रंथ गीता का मिलना उनके जीवन का एक स्वर्णिम क्षण है।
उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के मिलने से ऑस्ट्रेलिया में लोगों में भारत के प्रति सहयोग की भावना ओर मजबूत होगी। इसके साथ ही भारत के साथ संबंधों में भी मजबूती आएंगी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचे, इसी उद्देश्य को लेकर इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में भी 28 से 30 अप्रैल 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर चंद्रकांत शर्मा, विजय रेडू, मंजीत, सतपाल, सन्नी, विजय नरुला, प्रदीप मित्तल, राजेश, राजेंद्र सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ऑस्ट्रेलिया सिडनी में आस्ट्रेलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट करते गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज।
ऑस्ट्रेलिया सिडनी में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 को लेकर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते आस्ट्रेलियन संसद के अध्यक्ष मिलटॉन डिक व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में भव्यता के साथ मनाया गया विलियम शेक्सपियर का जन्मदिवस

Mon Apr 24 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में भव्यता के साथ मनाया गया विलियम शेक्सपियर का जन्मदिवस। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा विश्व के सबसे प्रसिद्ध लेखक, बार्ड ऑफ एवन, विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन को भव्यता के साथ […]

You May Like

advertisement