उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के खिलाफ तहरीर,

देहरादून :  घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे।

कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह-जगह विरोध चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वास नहीं करेगा। होना यह चाहिए कि हर घर में तिरंगा दिखाई दे। जिस पर शुक्रवार को उन्होंने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: महिला IPS को मिलेगा 2022 का बेस्ट इंवेस्टिगेशन का ग्रह मंत्री पदक,

Sat Aug 13 , 2022
देहरादून: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने वाली उत्तराखंड आईपीएस डॉ विशाखा अशोक भदाणे को 2022 गृह मंत्रालय (भारत सरकार) से मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। आईपीएस डॉ. विशाखा अशोक भदाणे […]

You May Like

advertisement