बरेली: युवा पंकज अरोरा की निष्ठा और देशप्रेम से प्रेरणा लें , 24 वें बलिदान दिवस पर हवलदार प्रमोद उपाध्याय को किया सम्मानित

युवा पंकज अरोरा की निष्ठा और देशप्रेम से प्रेरणा लें , 24 वें बलिदान दिवस पर हवलदार प्रमोद उपाध्याय को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद देश के जांबाज़ सिपाही पंकज अरोरा की 24 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके सभी ने श्रद्धांजलि दी। शहर के डीडी पुरम् स्थित शहीद स्तंभ पर पूर्व महापौर डा.आई.एस. तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद की कुर्बानी पर रोशनी डाली। वह बोले, शहीद लेफ्टिनेंट पंकज ने सरहद पर दुश्मनों से अंतिम समय तक लोहा लिया। उनके मंसूबों को नाकाम कर ही अपने प्राण त्यागे। उनकी कुर्बानियों को शहर कभी भी नहीं भूल सकता।मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवाओं को शहीद पंकज अरोरा की बहादुरी , निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कारगिल युद्ध पर गए हवलदार प्रमोद उपाध्याय को सातवाँ अमर शहीद पंकज अरोरा स्मृति वीरता सम्मान डा. तोमर ,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और प्रो. एन. एल.शर्मा ने प्रदान किया। इस मौके पर पंकज अरोरा की माता प्रेम लता पिता श्याम सुंदर अरोरा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा,, मुकेश सक्सेना, धनंजय शर्मा ,प्रथमेश गुप्ता, सुधीर मोहन, मीरा मोहन,चित्रा जौहरी, अखिलेश कुमार, ग़ज़लराज, इंद्र देव त्रिवेदी
,धनंजय शर्मा,देवेश शर्मा,अविनाश सक्सेना रामलाल, सुरेश रस्तोगी, कल्पना सक्सेना, सुनील शर्मा, प्रवीण शर्मा से मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: चंद्रमा की सतह पर सही सलामत चंद्रयान-3 उतरने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बांटी मिठाई

Fri Aug 25 , 2023
चंद्रमा की सतह पर सही सलामत चंद्रयान-3 उतरने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बांटी मिठाई दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के भिटौरा स्टेशन रोड पर स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय चौहान के निवास पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement