Uncategorized

पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर नौ जोड़े हुए एक दूजे के..

  • बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट ने गोद लीं नौ कन्याओं का किया कन्यादान,भव्य समारोह में गाजे-बाजे के साथ आयीं बारात

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट रजि. के तत्वावधान में सोमवार को प्रभात नगर स्थित सोमनाथ मन्दिर में 9 युगलों का पाणिग्रहण संस्कार विधि विधान से भव्य सामूहिक विवाह समारोह में कराया गया।
अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व सचिव सुदेश सक्सेना ने बताया कि बैण्ड् बाजे की धुन पर झूमते नाचते बारातियों के साथ बारात आयीं, द्वाराचार हुआ, तिलक व रस्मों के साथ ही ट्रस्ट द्वारा अक्षम परिवारों से गोद लीं गयी 9 कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार विद्वान ब्राहाम्णों के द्वारा कराया गया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम रहें. उन्होंने वर-वधू के सुखी वैवाहिक जीवन का मंगलकामना करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन बढ़ी सहजता से किया जा रहा, वह प्रशंसनीय है, सक्षम समाज का अक्षम की मदद के लिए हाथ बढ़ाना सराहनीय है। आचार्य रमाकान्त दीक्षित के सानिध्य में समारोह स्थल पर नौ युगलों के पाणिग्रहण संस्कार के लिए नौ वेदियां बनायीं गयी जिनमें पवित्र अग्नि के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान के साथ विद्वान ब्राहाम्णों ने जोड़ो के सात फेरे कराये। वर ने वधू को मंगलसूत्र पहनाकर, मांग में सिंदूर भरकर व सात वचन देकर साथ निभाने का वचन दिया वहीं वधू ने भी वर की सुख-दुख की संगिनी बनना स्वीकार किया। विदाई के वक्त ट्रस्ट पदाधिकारियों व बेटियों के परिजनों की आंखे भर आयीं, सदा सुखी रहने का आर्शीवाद देते हुए नौ कन्याओं को विदा किया।
आयोजन में अर्चना कुमारी-पुष्पेंद्र कुमार, आशा- अजय , काजल राजपूत-रोहिताश कुमार, काव्यांशी अंकुर कश्यप, मीना देवी-उमेश, ज्योति-देवेश, तीर्थवती-अवनीश, राखी-अरूण, पूजा देवी–सुमित के विवाह हुए। नौ वेदियों पर क्रमशः प. अभिनव शास्त्री, पं. राममोहन शास्त्री, प. ब्रहमोहन शास्त्री, प. अनुराग अवस्थी, प. विष्णु शुक्ला, प. अरूण शुक्ला, पं. श्रीकांत शास्त्री, पं. अरूण कुमार द्विवेदी ने पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया।
कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सभी 9 जोड़ो को दैनिक जीवन की सभी सामग्री भेंट की गयी है इसके अतिरिक्त सरकार से भी आर्थिक सहायता दिलाये जाने का प्रयास ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उमंग गर्ग, सह सचिव मनोज बंसल, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, कानूनी सलाहकार हर्ष कुमार अग्रवाल एड्वोकेट, कार्यकारिणी सदस्य अमित रस्तोगी, सुरेश चन्द्र गुप्ता, दीपेश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल, मुकेश बंसल, अनिल खण्डेलवाल, संजय अग्रवाल, मोहित रस्तोगी, लखन शर्मा, समक्ष अग्रवाल, पूनम गर्ग, सिद्वांत बंसल, रविदत्त, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन अजय राज शर्मा ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel