कुवि की उपलब्धियों का दर्पण बना केयू न्यूज़लेटर का 11वां अंक : प्रो. महासिंह पूनिया

केयू न्यूज़लेटर के 11वें संस्करण का विमोचन।
कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 10 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा प्रकाशित केयू न्यूज़लेटर के 11वें संस्करण का विमोचन मंगलवार को मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने किया।
इस अवसर पर प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि केयू न्यूज़लेटर का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त एवं सृजनात्मक बनाना है। यह न्यूज़लेटर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जो निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। केयू न्यूज़लेटर के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं समाज के अन्य वर्गों तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, गतिविधियों, शोध, खेल, नवाचार और विकास की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचाई जा रही है।
प्रो. पूनिया ने आगे कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की प्रेरणा से प्रकाशित इस 11वें संस्करण में विश्वविद्यालय की बहुआयामी प्रगति को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह न्यूज़लेटर न केवल सूचनाओं का संकलन है, बल्कि कुवि की शैक्षणिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त दस्तावेज भी है।
उन्होंने बताया कि इस संस्करण में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ली गई बजट-पूर्व परामर्श बैठक एवं कुवि के सिंथेटिक हॉकी मैदान का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा अटल संचार भवन का उद्घाटन, स्थापना दिवस समारोह, स्वदेशी संकल्प यात्रा, मुख्यमंत्री द्वारा केयू के वार्षिक कैलेंडर तथा द सरस्वती नदी गाथा पुस्तक का विमोचन, युवा स्टार्टअप, मीडिया चौपाल, कश्मीर के युवाओं का कुवि भ्रमण, विभिन्न एमओयू, विश्वविद्यालय भवन स्मारिका, 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, पुस्तक प्रदर्शनी, नंदा केंद्र, इंटर्नशिप काल का शुभारंभ, यूआईईटी के 17 विद्यार्थियों का चयन, साइंस सम्मेलन सहित अनेक विभागों में आयोजित गतिविधियों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस अवसर पर अमित जांगड़ा, प्रीति शर्मा, सचिन वर्मा, डॉ. सतीश कुमार एवं राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।




