बरेली: उ प्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती का हुआ आयोजन

उ प्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 136 वीं जयंतीगणपत गोविन्द बल्लभ पंत पार्क, सिविल लाइन्स में मनाई गई।
अध्यक्षता एड अवनीश मिश्रा ने की और संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया।
सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने उ प्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने पंत जी का स्मरण करत हुए कहा कि ये बरेली का सौभाग्य है कि स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और सुप्रसिद्ध वकील पं गोविन्द बल्लभ पंत ने विधायक का चुनाव बरेली से लड़ा और उ प्र के प्रथम मुख्यमंत्री बने। अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट अवनीश मिश्रा ने कहा कि पं गोविन्द बल्लभ पंत जी ने हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने, जमींदारी प्रथा का उन्मूलन करने , राजनीति में शुचिता लाने और देश को स्वतंत्र कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी, उसी का प्रतिफल था कि उनकी उपलब्धियों के कारण भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वास्तव में पंत जी विश्व रत्न के अधिकारी हैं। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा गुरु, विशाल शर्मा, प्रमोद मिश्रा, रमन मिश्रा, दीपक शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: गंगा महारानी की 94वी शोभा यात्रा को कैंट विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun Sep 10 , 2023
गंगा महारानी की 94वी शोभा यात्रा को कैंट विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : गंगा महारानी की 94वी शोभायात्रा को आज कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।।मां गंगा महारानी की शोभायात्रा का शुभारंभ रिमझिम वर्षा के बाद भी […]

You May Like

advertisement