
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
15 अगस्त 2026 को जिला कारागार रायबरेली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया l उक्त अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह द्वारा कारागार के
मुख्य द्वार पर ध्वजा रोहण किया गया | राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का गायन उपरान्त जेल अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक लोकाचार की सराहना की गयी साथ ही तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया |इस अवसर पर महानिदेशक कारागार महोदय द्वारा कारागार विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवा हेतु जेल अधीक्षक प्रभात सिंह को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, हेड जेल वार्डर इन्द्र प्रकाश रावत को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह एवं हेड जेल वार्डर देवेन्द्र मिश्रा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया l कारागार में निरुद्ध बंदियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं गायन किया l कार्यक्रम के दौरान कारागार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे l


