Uncategorized

अपहरण व अवैध धर्म परिवर्तन प्रकरण में थाना क्योलड़िया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस द्वारा बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और सफलता हासिल की गई है। तथा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में थाना क्योलड़िया पुलिस ने तकनीकी निगरानी एवं अंतर-जिला समन्वय के माध्यम से मात्र कुछ घंटों में पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मुख्य अभियुक्त रेहान को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त पीड़िता के पिता द्वारा थाना क्योलड़िया में तहरीर दी गयी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को रेहान पुत्र फिदा हुसैन द्वारा अपने भाई रिजवान एवं बब्बू के सहयोग से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इस पर प्रारम्भ में धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पीड़िता की बरामदगी एवं उसके बयानो के आधार पर धारा 64(2)M बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूध्द धर्म संपरिवर्तन प्रति0 अधिनियम व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्योलड़िया पुलिस द्वारा वांछित की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न संभावित स्थानो पर लगातार निगरानी एवं छापेमारी की गयी। मुखबिर की विश्वसनीय सूचना के आधार पर आज डैम चौराहे से अभियुक्त रेहान को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अभियुक्त कस्बा क्योलाड़िया का निवासी है तथा कक्षा 05 तक शिक्षित है। पिछले लगभग 05 वर्षों से जयपुर में प्लम्बर का कार्य करता रहा है। अभियुक्त की मानसिकता अपराधिक एवं कट्टरपंथी प्रवृत्ति की पाई गई। अभियुक्त द्वारा पीड़िता/अपहृता को प्रेमजाल में फँसाकर मुस्लिम धर्म के प्रति आकर्षित कर संबंध बनाकर विश्वास में लिया गया। इसी विश्वास का दुरुपयोग करते हुए अभियुक्त द्वारा पीड़िता को मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने के उद्देश्य से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने हेतु ले जाया जा रहा था। जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेन में चेकिंग के दौरान पीड़िता/अपहृता को तो सकुशल बरामद कर लिया गया, किन्तु अभियुक्त भीड़ का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। बाद में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सघन प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम का विवरण श्री वेद सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना क्योलड़िया , व0उ0नि0 देशराज सिंह ,उ0नि0 अरिमर्दन सिंह ,हे0कां0 नवीन कुमार ,कां0 सचिन कुमार ,कां0 सुधीर कुमार ,म0कां0 सोनी थाना क्योलड़िया जनपद बरेली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel