लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अतरौलिया
लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  1. पूर्व का विवरण- दिनांक 05.01.2023 को अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ एम्पी कन्नौजिया पुत्र रामचन्द्र कन्नौजिया निवासी ग्राम शीतलापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ वादिनी की 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर अगवा कर लिया। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/23 धारा 363 IPC बनाम उपेन्द्र उर्फ एम्पी कन्नौजिया पुत्र रामचन्द्र कन्नौजिया निवासी ग्राम शीतलापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था। विवेचना हेतु उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव को प्राप्त हुआ।
  2. गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक- 20.02.2023 को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराही हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अपहृता एवं वांछित अभियुक्त सोनू यादव पुत्र राधेश्याम निवासी हैदरपुर खास थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को सर्विलांस सेल व प्रभारी निरीक्षक द्वारा जरिये मोबाईल अवगत कराया गया कि अपहृता व अभियुक्त भीवंडी ठाणे में लोकेशन मिल रही है। उस सूचना पर प्रस्थान कर ठाणे मुंबई (महाराष्ट ) पहुँच कर दिनांक 17.02.23 को मु0अ0सं0 09/23 धारा 363/366 IPC से सम्बंधित अपहृता व अभियुक्त उपेन्द्र कन्नौजिया उर्फ एमपी पुत्र रामचन्द्र कन्नौजिया निवासी शीतलपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ की बरामदगी/गिरफ्तारी कर अपहृता को महिला का0 दीपिका तिवारी को सुपुर्द किया गया व अभियुक्त उपेन्द्र कन्नौजिया को ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय CJM ठाणे महाराष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपेन्द्र का दिनांक 21.02.23 तक ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया गया। तत्पश्चात पुलिस अभिरक्षा में लाकर आजमगढ़ लाकर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।
    पंजीकृत अभियोग-
  3. मु0अ0सं0 09/23 धारा 363/366 थाना अतरौलिया आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्त–
  4. उपेन्द्र उर्फ एम्पी कन्नौजिया पुत्र रामचन्द्र कन्नौजिया निवासी ग्राम शीतलापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
  5. उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव 2. का0 प्रवीण कुमार 3. म0आ0 दीपिका तिवारी अतरौलिया जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Mon Feb 20 , 2023
थाना कन्धरापुरअवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।दिनांक 20.02.2023 को उ0नि0 रतन कुमार सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति जो अपने साथ अवैध तमन्चा लेकर घूमता है तथा जो वर्तमान में प्राईमरी स्कूल बर्जी तिराह पर पहूचा है इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय […]

You May Like

Breaking News

advertisement