शिव भक्तों की सेवा में जुटा बरेली प्रशासन, प्रसाद परोसते हुए बोले बरेली जिलाधिकारी – यात्रा में कोई परेशानी तो नहीं हुई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकले भोले के भक्तों के स्वागत में इस बार बरेली का प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह खुद आंवला तहसील के गांव नितोई और रामगंगा पहुंचे, जहां उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की, माला पहनाकर उनका स्वागत किया और भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगे मेडिकल कैंप……
शिवभक्तों से बात करते हुए डीएम ने यात्रा के अनुभव भी जाने और यह पूछा कि कहीं रास्ते में कोई परेशानी तो नहीं हुई। प्रशासन की ओर से श्रावण के हर रविवार और सोमवार को जिले की हर तहसील में भंडारे लगाए जा रहे हैं। यहां कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु न सिर्फ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं बल्कि आराम भी कर पा रहे हैं। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर जगह मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं, ताकि किसी श्रद्धालु को तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज मिल सके।
श्रावण का महीना आस्था और भक्ति का प्रतीक….
डीएम अविनाश सिंह ने कहा श्रावण का महीना आस्था और भक्ति का प्रतीक है। हजारों शिवभक्त हरिद्वार और कछला से जल लेकर लौटते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं और हम सबको भी यही प्रेरणा मिली है कि हर भक्त की सेवा में कोई कसर न छोड़ी जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोगी नवादा में सौहार्द की मिसाल: दो साल पुराने जख्म भूल मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

Mon Aug 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दो साल पहले बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर हुए तनाव और फायरिंग की घटनाओं से उपजा तनाव अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिस जगह कभी हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच गहरी खाई दिखती थी, वहीं अब आपसी […]

You May Like

advertisement