प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करके तिरंगे को दी सलामी

कोंडागांव 15 अगस्त 2025 / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के द्वारा जिला न्यायालय परिसर एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा के द्वारा परिवार न्यायालय परिसर कोण्डागांव का भारत माता के छायाचित्र पर पूजा- अर्चना करके ध्वजारोहण राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को दी सलामी।
ध्वजारोहण के बाद न्यायाधीश महोदया ने समस्त न्यायाधीशगण  समस्त अधिवक्तागण/न्यायिक कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तथा न्यायाधीशगणों के द्वारा कहा कि यह दिन हमारे देश को स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का प्रतिक, स्वंतत्रता, समानता और बंधुता का पालन करने का आह्वान किया।
उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां भी दी गई जिसमें देशभक्ति गीत और स्लोगन शामिल थे।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ. टी.एस.सी. पॉक्सो कोण्डागांव श्रीमती यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय तथा जिला सत्र न्यायालय के समस्त अधिवक्तागण/न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं से चर्चा कर दिए सफलता के मंत्र

Mon Aug 18 , 2025
कोंडागांव, 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आरक्षक भर्ती की दूसरी चरण की परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।कलेक्टर ने कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से संवाद करते हुए […]

You May Like

advertisement