पूर्णागिरि से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

पूर्णागिरि से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण हालत गंभीर हो गई। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कपसिया निवासी 21 वर्षीय सूरज पुत्र कैलाश चंद अपने दोस्त विशांत राघव और गांव के अन्य लोगों कविता और हरिओम समेत लगभग आठ लोगों के साथ पूर्णागिरि देवी मां के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद शनिवार शाम को सभी वापस घर लौट रहे थे।
रात के समय बरेली सिटी रेलवे स्टेशन से सूरज और उसके साथी रात एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। बताया जा रहा है कि सूरज ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था। रामगंगा पुल पार करने के कुछ समय बाद अचानक संतुलन बिगड़ने से सूरज चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
ट्रेन में उसके पास बैठे एक अन्य युवक ने देखा कि कोई व्यक्ति गिरा है। जब सूरज के दोस्त विशांत राघव ने जाकर देखा तो पता चला कि गिरने वाला युवक सूरज ही था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को भमोरा सीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सूरज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी सूरज के परिजनों को भी दे दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज यात्रा:अरकान सीखने को शिविर 28 अपैल को शिविर में हज यात्रियों का होगा टीकाकरण

Tue Apr 29 , 2025
हज यात्रा:अरकान सीखने को शिविर 28 अपैल को शिविर में हज यात्रियों का होगा टीकाकरण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हज यात्रा 2025 का सफर शुरू हो रहा है,हज का फ़र्ज़ किस तरह अदा होता है,किस अरकान को कैसे कहा और कब करना है इन्ही सब बातों को सीखने […]

You May Like

advertisement