ऑस्ट्रेलिया में अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नजर आएगा कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम

ऑस्ट्रेलिया में अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नजर आएगा कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम।

ऑस्ट्रेलिया संवाददाता – विनायक कौशिक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारत से श्रद्धालुओं का दल पहुंचा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर। चित्रकला-पेंटिंग से शुरू हुआ महोत्सव। आस्ट्रेलिया में 28 से 30 अप्रैल तक होंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने लिया तैयारियों का जायजा।

ऑस्ट्रेलिया / कुरुक्षेत्र 23 अप्रैल : मॉरीशस, इंग्लैंड और कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के सर जमीं पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव के जरिए पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेंगे। इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 28 से 30 अप्रैल 2023 तक ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है। इस महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए भारत से एक दल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पहुंच चुका है। इस दल गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, पूर्व सदस्य विजय नरूला शामिल है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का आस्ट्रेलिया में आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आस्ट्रेलिया ही नहीं पूरी दुनिया में पहुंचेंगे और युवा पीढ़ी इन उपदेशों का अनुसरण करके एक अच्छा नागरिक बनेगी। इस महोत्सव की तैयारियों का जायजा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने 23 अप्रैल को लिया। उन्होंने महोत्सव को लेकर विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी की है। अहम पहलू यह है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के आस्ट्रेलिया में गतिविधियों का आगाज हो चुका है। यह आगाज भी युवा पीढ़ी से किया गया है। इस युवा पीढ़ी ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा एसोसिएशन आस्ट्रेलिया के तत्वाधान में सिडनी में पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया है।
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भगवद गीता के कालातीत ज्ञान का एक भव्य उत्सव है। यह आयोजन गीता के आध्यात्मिक संदेश का जश्न मनाने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाता है। यह कार्यक्रम 2023 में सिडनी में 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता को एक मंच पर देखा जा सकेगा। आईजीएम-2023 इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा एसोसिएशन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से सेवा ऑस्ट्रेलिया, हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया, इस्कॉन, बीएपीएस, एचओटीए और अन्य संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 3 दिवसीय उत्सव से पहले 23 अप्रैल को बड़े पैमाने पर चित्रकला, गीता पाठ, निबंध लेखन और रंग भरने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामूहिक रूप से इन प्रतियोगिताओं में 250 से अधिक व्यक्तियों की शानदार भागीदारी देखी गई। प्रतियोगिता सभी उम्र और पृष्ठभूमि के कलाकारों और प्रतिभागियों के लिए खुली थी, और इस प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी रचनात्मकता और गीता की शिक्षाओं की व्याख्या दिखाने का अवसर प्रदान किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भागीदारी प्रमाण पत्र और पुरस्कार 29 अप्रैल को सिडनी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
आईजीएम 2023 के कार्यक्रम संयोजक और ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव सिडनी 2023 भगवद गीता के आध्यात्मिक ज्ञान का एक अविस्मरणीय उत्सव होने का एहसास करवाएगा। इस गीता जयंती महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों, गीता सद्भावना यात्रा और संघीय और राज्य संसदों में गीता की सुविधा, हर किसी के लिए आनंद लेने और सीखने के नए अवसर प्रदान करेंगी। यह एक ऐसा महोत्सव है जिसे आध्यात्मिक विकास, सांस्कृतिक संवर्धन और कलात्मक अभिव्यक्ति की तलाश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देखना चाहिए।आस्ट्रेलिया सिडनी में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में पेंटिंग, चित्रकला, गीता पाठ व निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

Sun Apr 23 , 2023
गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम। पिहोवा 23 अप्रैल : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज […]

You May Like

advertisement