फिरोज़पुर में पहली बार “चेतन्य देवियों का दरबार”

*फिरोज़पुर में पहली बार “चेतन्य देवियों का दरबार”

स्थान: कृष्णा मंदिर, सच्चदेवा मोहल्ला, बाज़ार दुर्गा दास, फिरोज़पुर शहर

दिनांक: 22 सितम्बर से प्रतिदिन शाम 7:00 से रात 9:00 बजे तक

(पंजाब) फिरोज़पुर,16 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   पवित्र शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, धवन कॉलोनी, फिरोजपुर शहर की ओर से फिरोज़पुर के इतिहास में पहली बार "चेतन्य देवियों का दरबार" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 सितम्बर से श्री कृष्णा मंदिर, सच्चदेवा मोहल्ला, बाज़ार दुर्गा दास, फिरोज़पुर शहर में प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित होगा।

यह दरबार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ईश्वरीय ज्ञान, शक्ति, भक्ति और श्रद्धा का उत्सव है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप जीवन में साहस, प्रेम और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इसी भाव को जागृत करने हेतु यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में हर दिन विशेष देवी पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, और चैतन्य देवियों के साक्षात दर्शन करवाए जाएंगे। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

     दीदी सुर्मिष्ठा बीके और दीदी डिंपल बीके की ओर से सभी नगर वासियों से अनुरोध है कि इस आध्यात्मिक उत्सव में सुपरिवार पधारें और मां दुर्गा की पूजा में सम्मिलित होकर पुनः लाभ प्राप्त करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर छावनी में श्रीमद्भागवत कथा–तीसरे दिन शंकर भगवान की महिमा से गूंजा पंडाल

Wed Sep 17 , 2025
फिरोजपुर छावनी में श्रीमद्भागवत कथा–तीसरे दिन शंकर भगवान की महिमा से गूंजा पंडाल (पंजाब) फिरोजपुर सतरा सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= फिरोजपुर छावनी। श्री सनातन धर्म प्रचार एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में चल रही सप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन पूरी तरह भक्ति और भगवान शंकर की महिमा […]

You May Like

advertisement