श्रद्वालुओं ने खीचा भगवान श्री कृष्णा बलराम जी का रथ

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : भगवान के जयघोष से गूंजी नाथ नगरी, हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर मन हुआ मगन
आज बरेली इस्कॉन द्वारा भगवान श्री कृष्णा बलराम रथ यात्रा आनन्द आश्रम से प्रारम्भ होकर शहर में भ्रमण कर झूलेलाल-द्वार पर समापन हुई। जिसमें रथ पर सवार भगवान श्री कृष्णा बलराम यात्रा रथ को श्रदालुओं ने रस्सा खेचकर शहर का यात्रा कराई। जिसमें देश विदेश से भारी संख्या में इस्कॉन भक्त शामिल हुये। श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते श्रद्वालु कीर्तन से झंकृत हुयें और होठो पर भगवन नाम का जप यह नाजरा शोभायात्रा में रहा। भक्ति रस में श्रद्वालु भगवन का विशाल रथ को खीच रहे थें। वही मन मस्तिष्क और जुबां पर सिर्फ हरे रामा, हरे कृष्णा का जप था। यूक्रेन, अमेरिका और से आए श्रद्वालुओं ने श्री कृष्ण और श्री राम का नाम जपा तो सारा पूरा शहर झंकृत हो उठा। वृंदावन के कलाकर द्वारा सुन्दर रंगोली बनाकर भक्तों का स्वागत किया।
यात्रा के शुभारंभ से पहले देश -विदेश से आए कृष्ण भक्तों ने आनंद आश्रम में भजन कीर्तन किया। सुबह ग्यारह बजे निकाली गई यात्रा में भगवान की झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही। भगवान श्री कृष्णा बलराम यात्रा पर जगह-जगह पुष्पावर्ष हुई। वृंदावन, हरिद्वार, बनारस आदि से बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त और कलाकार पहुंचे थे। भगवान के रथ को आलौकिक रूप दिया। जिसकी सजावट आर्कषण का केन्द्र रही तथा स्वागतों में विशेष आर्कषण नॉवल्टी चौराहा पर बड़ी क्रेन द्वारा भगवान को 56 भोग लगाया गया। तथा ढोल नागड़ों के साथ महाआरती की गई।
प्रमुख गिरधर गोपाल ने बताया कि भगवान श्री कृष्णा बलराम यात्रा के दर्शन करने से व्यक्तियों के लिये अनेक सुखदाई है। भगवान श्री कृष्ण बलराम यात्रा एक ऐसा पर्व है जिमसें भगवान स्वयं ही व्यक्तियों के साथ चलकर उनके सुख दुख के सहभागी बनते है और जिससे सभी श्रद्वालु भगवान के उत्तम धाम को जाते है।
इस मौक के गिरधर गोपाल खण्डेलवाल, अशोक गोयल, डॉ0 विनय खण्डेलवाल, देवेन्द्र खण्डेलवाल, सौरभ मैहरोत्रा, अजय अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनुपम कपूर, माननीय संजीव अग्रवाल, कैंट विधायक, माननीय डॉ0 उमेश गौतम (मेयर) अनिल अग्रवाल, अभय जसोरिया, भीम अर्जुनदास प्रभु जी, अतुल अग्रवाल, अविनाश सिंह, रघुनाथ प्रभु आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मूतवी जा रहे यात्री का मोबाइल चोरी, खाते से निकले 4.92 लाख रुपये

Mon Feb 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री का मोबाइल चोरी हो जाने के बाद साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की। एसएसपी के आदेश के बाद इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like

Breaking News

advertisement