जिलाधिकारी ने जनसुनवाई पोर्टल में प्रदेश स्तर पर जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अधिकारियों को दी बधाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल में प्रदेश स्तर पर जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर समस्त अधिकारियों को बधाई दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि माह सितम्बर के दौरान जनपद को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां ’लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी’ के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर ’इंटरनेट बंद होने’ जैसी परिस्थितियों ने भी कार्यप्रणाली को प्रभावित किया। इसके बावजूद सभी विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह टीम भावना से कार्य करते रहें ताकि आगामी माह में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जनता के साथ सीधे संवाद को और मजबूत करेगा ताकि समस्याएं जमीनी स्तर पर हल हों और विकास कार्यों में तेजी आए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 मंत्री वन एवं पर्यावरण ने यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का किया उद्घाटन

Fri Oct 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माननीय मंत्री वन एवं पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार ने आज अर्बन हॉट में यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है […]

You May Like

advertisement