सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी देखकर नाराज होते दिखे जिलाधिकारी कन्नौज दिए निर्देश

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी देखकर नाराज होते दिखे जिलाधिकारी कन्नौज दिए निर्देश

कन्नौज। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने आज प्रातः सात बजे मकरंदनगर क्षेत्र के मोहल्ला गदनपुर बड्डू का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़को अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े व गोबर का ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने सभी पशुपालक किसानों से अपील की है कि गोबर/कूड़ा आदि जो इकट्ठा हो उसे मुहल्ले के बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर निस्तारित कर दे जिससे वार्डो में गंदगी न रहे। जिलाधिकारी ने कहा है कि संचारी रोगों से बचाव हेतु अभियान चलाकर वार्डो की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग करें। अपने क्षेत्र/वार्ड में गंदगी न होने दे। चूंकि क्षेत्र/वार्ड स्वच्छ होगा तो बीमारियां नही पनपेंगी। उन्होंने कहा है कि पॉलीथिन पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। कृपया पॉलीथिन का उपयोग कतई न करे।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मकरंदनगर पुलिस चौकी प्रांगण में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बंध में आयोजित बैठक में कहा कि 13 14 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी नागरिक इस कार्यक्रम में भाग लें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर उमाकांत तिवारी, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी मौजूद रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

55 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घर में कोहराम मचा

Fri Jul 29 , 2022
55 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घर में कोहराम मचा कन्नौज । सदर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर टीला में संतराम की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी ने बुधवार की रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मुन्नी देवी जिला कचहरी में हत्या के आरोप में बन्द […]

You May Like

advertisement