उत्तराखंड: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट,

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए हैं।

धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा को 12:05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना किया गया। शीतकाल के छह माह मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी।

यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को भैयादूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

इस बार 25 अक्टूबर तक पहुंचे इतने तीर्थयात्री

गंगोत्री   –  624451
यमुनोत्री  – 485635

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: डीजल-पेट्रोल ऑटो पर इन शहरों में लगेगी रोक,NGT ने दिया था ये आदेश,

Wed Oct 26 , 2022
देहरादून: देहरादून और ऋषिकेश शहर में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो-विक्रम सड़क से बाहर हो सकते हैं। एक नंवबर को गढ़वाल आयुक्त कैंप कार्यालय में होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में यह प्रस्ताव आएगा। दरअसल, दून और ऋषिकेश शहर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। […]

You May Like

advertisement