भगवान श्री राम नाम की भक्ति में पूरा देश डूबा है : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर मंदिर में निरंतर चल रहा है भगवान श्री राम भजनों का गुणगान।

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भी 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के क्षणों को लेकर भगवान श्री राम भजनों का गुणगान निरंतर किया जा रहा है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रविवार को भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मार्कण्डेय के अनुष्ठान के साथ पूरा भगवान श्री राम संकीर्तन हुआ।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम नाम की भक्ति में पूरा देश डूबा है। 22 जनवरी के क्षणों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पूरा देश राममय हो रहा है। राम भक्ति में रमे लोगों में आस्था देखते ही बनती है। मंदिर लोग रामचरितमानस के दोहों और चौपाइयों का पाठ कर रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, कुलजीत सिंह, मनोहर लाल, विजय गुप्ता, निधि, सविता देवी, राधिका इत्यादि भी मौजूद रहे।
भगवान श्री राम भजनों का गुणगान करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसी को भी शिक्षित करना सही मायने में समाज सेवा : संदीप गर्ग

Mon Jan 22 , 2024
किसी को भी शिक्षित करना सही मायने में समाज सेवा : संदीप गर्ग। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के 30 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 117 विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्तियां। कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के 30 वें छात्रवृत्ति वितरण […]

You May Like

advertisement