किसी भी राष्ट्र का ध्वज उस देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता हैः कर्नल लोकेन्द्र सिंह बिष्ट

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक: प्रो. एसके चहल।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में बुधवार को एनसीसी व युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हर घर तिरंगा मुहिम के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की तिरंगा भारत की शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी देश का आधिकारिक झंडा उस पूरे देश का प्रतीक होता है। यह प्रतीक एक ही छवि में देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। जिस तरह एक झंडा किसी देश का प्रतिनिधित्व करता है, उसी तरह हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा ध्वज आजादी के संग्राम में अपना सब कुछ न्योछावर कर देने वाले सेनानियों के बलिदान का मान रखते हुए देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कैडेट्स को बताया की भारत को बाहरी शक्तियां तो नहीं हरा सकती परंतु आंतरिक दुश्मन घातक हैं।
सेमिनार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. एसके चहल ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से भिन्न-भिन्न ध्वज डिज़ाइन किए गए और अंत में तिरंगा झंडा ही अपनाया गया।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले लोगों को गर्व महसूस करना चाहिए क्योंकि वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के लिए भाग्यशाली हैं। इतिहास ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नजदीक से देखा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा द्वारा निश्चित रूप से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा, क्योंकि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। इसकी खातिर हमारे वीर प्राण देते हैं। हर घर तिरंगा अभियान हमें उन वीरों की भी याद दिलाएगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था।
सेमिनार में 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल हेमोंतो पंगिंग ने भी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के वीर जवान हर समय तिरंगे की आन बान और शान के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने के लिए तैयार रहती हैं। सेमिनार के आयोजक लेफ़्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. महा सिंह पुनिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि भारत की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों व वीर सपूतों के संघर्षों को याद करें एवं उनसे प्रेरणा पाकर युवा आगे बढे़।
इस मौके पर युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि घर तिरंगा अभियान भारत के नागरिकों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रवाद को बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा एक राष्ट्रीय मुहिम बनकर राष्ट्रहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता एवं दृढ़संकल्पता को दर्शाने का भी कार्य करेगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह, सहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स, कन्या गुरुकुल के कैडेट्स तथा श्रीमद्भगवद गीता विद्यालय के लगभग 200 कैडेट्स ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: साइकिल से घर जा रही 2 सगी बहनें हुई गैंगरेप का शिकार, आरोपियों ने युवतियों को उठाने के लिए पहले किया ये काम

Wed Aug 10 , 2022
अयोध्या:——–__साइकिल से घर जा रही 2 सगी बहनें हुई गैंगरेप का शिकार, आरोपियों ने युवतियों को उठाने के लिए पहले किया ये कामयूपी के जिले अयोध्या में बाजार से साइकिल पर घर जा रही अनुसूचित जाति की दो बहनों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोपियों ने लड़कियों […]

You May Like

advertisement