युवती की बरेली के अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

युवती की बरेली के अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा की युवती की बरेली के अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई।मामला प्रेमनगर कोतवाली के राजेंद्र नगर का है।कस्बा की युवती राजेंद्र नगर में जॉकी ऑफिस में नौकरी करने जाती थी।शुक्रवार शाम को वही किसी ने उसके साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ दिया है।हालत बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर के एक अस्पताल ले गए थे। जहां उसने दम तोड दिया था।परिजन उसके शब को फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में मौजूद अपने घर ले आए।सुबह को ऑफिस की सीसी टीवी कैमरे फुटेज देखकर हत्या की आशंका के चलते शनिवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी।स्थानीय पुलिस ने घटना थाना प्रेमनगर की बताई।तव युवती के भाई शिवा गुप्ता की तहरीर पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने हत्या की आशंका की तहरीर पर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय कस्बा के मोहल्ला माली वार्ड 3 निवासी शिवा गुप्ता ने बताया उनकी 20 वर्षीय वहन सुहानी उर्फ मानसी गुप्ता बरेली शहर की कोतवाली प्रेमनगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में मौजूद जॉकी ऑफिस में नौकरी करने जाती थी।शुक्रवार को भीं रोज की तरह ऑफिस गई थी।दोपहर के बाद करीब दो बजे उनके पास मानसी की तबियत खराब होने की सूचना पर वह परिजनों के साथ ऑफिस पहुंच गए।बेसुध हालत में परिजनों ने मानसी को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।जहां देर रात इलाज के दौरान मानसी की मौत हो गई।परिजन रात में ही शब को घर ले आए।सुबह शनिवार को उन्हे किसी ने एक वीडियो भेजी।जिसमे एक हेलमेट लगाए हुए पीली जर्सी और काली पैंट पहनें हुआ युवक मानसी के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। जहर देने की आशंका भी व्यक्त हो रही है।वीडियो देखकर शिवा गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने मामला कोतवाली प्रेमनगर का बताकर उन्हें प्रेमनगर कोतवाली भेज दिया। जहां शिवा गुप्ता ने हत्या की आशंका की तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम को भेजा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपजा प्रेस क्लब में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति नाथ नगरी की ओर से हुआ एक बैठक का आयोजन

Sun Feb 23 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : उपजा प्रेस क्लब में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति नाथ नगरी बरेली की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के प्रधान संजय पाराशरी ने बताया कि लंगर लगाने को लेकर निमंत्रण पत्र श्री अमरनाथ साइन बोर्ड जम्मू एंड कश्मीर की […]

You May Like

Breaking News

advertisement