रंग पंचमी उत्सव के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रही है भजनों की गूंज

रंग पंचमी उत्सव के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रही है भजनों की गूंज।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
रंग पंचमी उत्सव में श्रद्धालु भजनों पर खूब मस्ती में नाच रहे हैं।
कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : फाल्गुन होली के बाद भी मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंग पंचमी उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में रंग पंचमी उत्सव की श्रद्धालुओं में खूब मस्ती है। 19 मार्च तक चलने वाले रंग पंचमी उत्सव श्रद्धालु भजनों पर खूब मस्ती में नाच रहे हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंग पंचमी उत्सव में भगवान विष्णु एवं भगवान शंकर की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रंग पंचमी के दिन श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर विशेष पूजन भी करते हैं। उल्लेखनीय है कि श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रंग पंचमी उत्सव के चलते प्रतिदिन पूजन एवं भजनों का गुणगान हो रहा है। सोमवार को शिव भक्तों द्वारा शिवलिंग पर रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ से आए अशोक मनोचा ने मधुर भजनों से मस्ती में श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर किया। सोमवार को रंग पंचमी उत्सव की भजन संध्या में स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी सत्य प्रकाश, कुलजीत सिंह, अरुण कुमार, विनय गर्ग, विजय गर्ग, दीपेंद्र सिंह, बिल्लू पुजारी, आकाश, योगध्यान, मलूक सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
भजनों का गुणगान करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।