![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221108-WA0092.jpg)
कन्नौज
सड़क हादसे में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम , शब पहुंचते ही मची चीख-पुकार।
रिपोर्ट अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन । अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा निवासी जलील खान पुत्र अमीर खान सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है ।देर शाम मृतक का शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गयी। गांव के लोगों का तांता लग गया। पत्नी बेटा बेटियों सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है।