श्री सनातन धर्म (महावीर दल) मंदिर में श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ करके मनाया गया प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य पर्व

श्री सनातन धर्म (महावीर दल) मंदिर में श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ करके मनाया गया प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य पर्व।

फिरोजपुर के सभी राजनीतिक दलों ने मंदिरों में जाकर प्रभु श्री राम के आगे हुए नतमस्तक।

फिरोजपुर 23 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सनातन धर्म (महावीर दल) मंदिर फिरोजपुर की ओर से प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्री हनुमान जी चालीसा व सुंदरकांड के पाठ पढ़कर श्री राम लला का पर्व बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। मंदिर को फूल मालाओं से एवं लड़ियां लगाकर सजाया गया था। प्रभु श्री राम जी के भगत जन सैलाब की तरह फिरोजपुर के मंदिरों में उमड़े। मंदिर के प्रधान श्री पृथ्वी पुगल ने बताया कि मेरे कार्यकाल के 28 वर्षों में प्रभु श्री राम जी के भक्तों में इतना उत्साह पहले कभी देखने को नहीं मिला। प्रभु के भक्तों में इतना उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक मंदिर प्रयांगन में भंडारे चलते रहे।

मंदिर नीलकंठ को भी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने खूब सजाया था। श्री कमलेश वोहरा मंदिर के प्रधान ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। मंदिर कमेटी की ओर के भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। जिसमें मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपनी सेवा निभाई।

श्री रजनीश दहिया विधायक देहाती, श्री भूपेंद्र सिंह विधायक फिरोजपुर शहरी, श्री परमिंदर सिंह पिंकी पूर्व विधायक, श्री सुखपाल नन्नू पूर्व विधायक, श्री अनुमित हीरा सोढ़ी ने भी अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ फिरोजपुर के अलग-अलग मंदिरों में जाकर नतमस्तक हुए।

बस्ती टैंकां वाली में डॉ: के सी अरोड़ा व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि प्रभु श्री राम के स्वरूप वाला चांदी का सिक्का बस्ती के सभी 150 करीब दुकानदारों को भेंट किया और सभी के लिए खीर का लंगर लगाया। फिरोजपुर शहर व छावनी में श्री राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। ऐसे लग रहा था की फिरोजपुर ही अयोध्या जी बन गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਅਯੋਧਿਆ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਲਲਾ ਪ੍ਰਭੂ ਜੀ ਦੀ ਪ੍ਰਾਣ ਪਤੀਸਠਾ ਮੌਕੇ ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ 11000 ਰਾਮ ਜੋਤੀ ਦੀਪਕ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਕਰਕੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

Tue Jan 23 , 2024
ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਅਯੋਧਿਆ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਲਲਾ ਪ੍ਰਭੂ ਜੀ ਦੀ ਪ੍ਰਾਣ ਪਤੀਸਠਾ ਮੌਕੇ ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ 11000 ਰਾਮ ਜੋਤੀ ਦੀਪਕ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਕਰਕੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਫਿਰੋਜਪੁਰ 23 ਜਨਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਅਯੋਧਿਆ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮਲਲਾ ਪ੍ਰਭੂ ਜੀ ਦੀ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਠਾ ਹੋਈ। ਇਸ ਖੁਸ਼ੀ […]

You May Like

advertisement