सीता माता और प्रभु श्री राम जी का हुआ मिलन और भरत मिलाप की नाइट फिरोजपुर की सबसे पुरानी श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब में प्रस्तुत की

सीता माता और प्रभु श्री राम जी का हुआ मिलन और भरत मिलाप की नाइट फिरोजपुर की सबसे पुरानी श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब में प्रस्तुत की।

साथ में किया गया कलाकारों व पदाधिकारियों का मान सम्मान

फिरोजपुर 08 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

माता सीता और प्रभु श्री राम जी का हुआ मिलन फिरोजपुर की सबसे पुरानी श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब गोखले हॉल में भरत मिलाप की नाइट बखूबी प्रभु प्रेमियों को दिखाई गई और साथ में कलाकारों का और पदाधिकारियों का विशेष मान सम्मान किया गया। क्लब के चेयरमैन श्री पृथ्वी पुगल ने बताया कि हमारी क्लब ने 66 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और उन्होंने दर्शकों के आगे लेखा जोखा प्रस्तुत किया और अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि प्रभु की लीला उन्हीं की अपार कृपा से निर्विघ्न संपन्न हुई। इसलिए हम और हमारी क्लब के सभी सदस्य भगवान श्री रामचंद्र जी के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम जी की लीला के माध्यम से हमें बहुत शिक्षा मिलती है। हमें पता चलता है कि पुत्र का पिता प्रति क्या कर्तव्य है। भाई का भाई प्रति, पत्नी का पति प्रति, पति का पत्नी प्रति, राजा का प्रजा प्रति क्या कर्तव्य है। अगर हम रामायण के बताएं पद चिन्हों पर चलें तो राम राज्य दूर नहीं है।

श्री सुरेंद्र सिंह जोशन क्लब के प्रधान ने कहा कि पुलिस प्रशासन का हमें पूर्ण सहयोग मिला है लेकिन लोकल प्रशासन की ओर से श्री राम लीला की मंजूरी को लेकर बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंजूरी हमें श्री राम लीला शुरू होने के बाद जाकर मिली। प्रभु श्री राम भक्तों में प्रशासन के प्रति बहुत खेद है। इसके लिए हमारी क्लब के सदस्यों को डीसी ऑफिस के कई चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने कलाकारों का क्लब के सदस्यों का और श्री राम भक्तों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने क्लब को पूर्ण सहयोग दिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनुष्य को नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए : प. कमल कुश

Sun Oct 9 , 2022
मनुष्य को नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए : प. कमल कुश। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया : प. कमल कुश।भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर मस्ती में झूमने लगे […]

You May Like

Breaking News

advertisement