फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और चारा खिलाया

फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और चारा खिलाया

फिरोजपुर 03 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर में समाज कल्याण के लिए अगरसर संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गाय, बछड़ों की सेवा की और उन्हें गुड और हरा चारा खिलाया।

श्री शैलेंद्र (बबला) और जिमी कक्कड़ ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। इसलिए हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को यहां आकर गाय, बछड़े और बीमार पशुओं की सेवा करने पहुंचती है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन प्रत्येक दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट खाना खिलाने का कार्य करती है। ट्रामा वार्ड फिरोजपुर अस्पताल के बाहर, दिल्ली गेट फिरोजपुर शहर व फिरोजपुर छावनी में संस्था द्वारा मुफ्त में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना खिलाया जाता है। फिरोजपुर फाउंडेशन का संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए इसके लिए दानी सज्जन हमें पूर्ण सहयोग भी करते हैं। हमारी संस्था द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दवाइयां पीने के लिए पानी उनकी जरूरत की सामग्री पशुओं के लिए हरा चारा भी प्रशासन के साथ मिलकर उपलब्ध करवा रही है। और यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस मौके पर गौ सेवा में श्री शैलेंद्र (बबला) जिमी कक्कड़ सुनील अरोड़ा अमन चावला भारत भूषण जैन विकास श्रीवास्तव गौरी शंकर रतन सिंह सैनी संजीव एवं राहुल चानना ने अपनी सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: कोंच,समाधान दिवस : महज 16 शिकायतें आईं पर 3 ही निपटीं

Sun Sep 3 , 2023
कोंच,समाधान दिवस : महज 16 शिकायतें आईं पर 3 ही निपटीं पीड़ित को उचित न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी बोले एस डी एम रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच,शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement