लावारिस अवस्था में खड़ी महिला जो मानसिक रूप से कमजोर को मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला को उसके निवास कुरईया किच्छा उधम सिंह नगर उत्तराखंड पहुंचाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि एक लावारिस महिला जो कि ग्राम लखा के किनारे पुलिया के पास लावारिस अवस्था में खड़ी हैं व कुछ भी नहीं बता पा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना शीशगढ़ द्वारा तत्काल पुलिस सहायता हेतु मिशन शक्ति टीम मौकै पर भेजी गयी। मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 काजल कौशल द्वारा पूछताछ करते हुए महिला को थाने पर लाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीम पत्नी आरिफ पुत्री स्व0 शाहिद नि0 ग्राम कुरईंया थाना किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर राज्य उत्तराखण्ड उम्र 24 वर्ष बताया। जो कि मानसिक रुप से कमजोर प्रतीत होती है। उसने अपना काम जगह जगह पर मांगकर खाना बताया गया। जानकारी करने पर महिला को उसके निवास स्थान ग्राम कुरईया में महिला की भाभी रिफा पत्नी भूरा नि0 उपरोक्त को घर जाकर उपरोक्त को हिदायत मुनासिब देते हुए सुपुर्द किया गया।
मिशन शक्ति पुलिस टीम:-
- म0उ0नि0 काजल कौशल
- हे0कां0 136 प्रदीप कुमार
- म0कां0 941 भावना
- म0कां0 3990 अल्का




