भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मौके समस्याओं का निस्तारण।कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति उचित नहीं

भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मौके समस्याओं का निस्तारण।
कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति उचित नहीं।

सगड़ी /आजमगढ़अजमतगढ़ ब्लॉक के अलीपुर गांव में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुंचने पर समारोह आयोजित कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रधान प्रतिनिधि महफूजुर रहमान और किसान मोर्चा के दुर्ग विजय यादव ने संयुक्त रूप से आयुष्मान कार्ड एवं प्रधान मंत्री सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुचाने एवं नागरिकों को विभिन्न लाभों और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, अटल पेंशन योजना, मुक्त राशन,सामूहिक विवाह, श्री अन्न योजना, सस्ती दावों, मुफ्त इलाज, हर घर जल नल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कराई गई। पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य दुर्ग विजय यादव ने कहा कि अधिकारियों की उपस्थिति हर हाल में होनी चाहिए। सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देते हुए उन्हें मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किया जाना ही इसका मूल उद्देश्य है।
प्रधान प्रतिनिधि महफूजुर रहमान ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को चिन्हित उन्हें योजनाओं का लाभ देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जो लोग अब तक वंचित रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकार की चल रही योजनाओं का लाभ शीघ्र दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महफूजुर रहमान खान, सचिव जितेंद्र कुमार ,अब्दुल वहद आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पागल सियार ने एक ही गांव के ६ लोगों को काटकर किया घायल

Sun Jan 7 , 2024
पागल सियार ने एक ही गांव के ६ लोगों को काटकर किया घायल।मुबारकपुर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ओझौली में पागल सियार ने 6 लोगों को काटा । जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया सभी लोगों उपचार हेतू निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैआपको बताते चले […]

You May Like

advertisement