देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार ने डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम से किया पंचतीर्थ का निर्माण : हरविंद्र कल्याण

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि धर्मशाला में तैयार की गई डा. भीम राव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण।
वाल्मीकि सभा को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने 11-11 लाख रुपए सहयोग के तौर पर देने की करी घोषणा।
14 अप्रैल को पंचकूला में डा. बीआर अंबेडकर की जयंती पर भव्य और विशाल कार्यक्रम होगा आयोजित।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 अप्रैल : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार गरीब का भला करने के लिए अंत्योदय की नीति से काम कर रही है। पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को आगे लेकर जाया जा रहा है। वर्तमान में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है। मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार ने डा. बीआर अंबेडकर के नाम से पंचतीर्थ का निर्माण किया है। इन स्थानों पर जाकर देश के नागरिकों गर्व की अनुभूति हो रही है। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने बच्चों को परिश्रम व मेहनत के लिए जागरूक करें।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रविवार को वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि धर्मशाला में तैयार की गई डा. भीम राव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने अपने पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद की याद में करवाया है। स्व. राजेंद्र प्रसाद प्रदेश में वाल्मीकि समाज के पहले जज वर्ष 1980 में बने थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि सभा को 11-11 लाख रुपए सहयोग के तौर पर देने की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ये वाल्मीकि आश्रम नहीं, बल्कि बड़े-बड़े संतों की तपोभूमि है। उनके तपों और भविष्य की सोच के परिणाम स्वरूप ही यहां पर छात्रावास चलता आ रहा है। छात्रावास में काम पढक़र यहां से आईएएस अधिकारी, मंत्री और अनेक नागरिकों ने सरकारी नौकरी हासिल की है। उन्होंने कहा कि किस कालखंड में क्या घटित हुआ, उसको हमें याद रखना चाहिए। इसके साथ ही बुजुर्गों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद भी रखना चाहिए। हमारी दृष्टि भविष्य पर रखनी चाहिए। हमें अपने बच्चों के बेहतर व उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए।
विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हर कालखंड में हर समय अच्छाई और बुराई साथ-साथ चली है। इसी तरह सोच भी हर तरह की रही है। हमारे महापुरुषों ने समाज को सही रास्ता दिखाने का कार्य किया है। उन्हें महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश को ऊंचाई पर लेकर जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। ऐसा तभी संभव होगा, जब प्रत्येक नागरिक सक्षम होंगे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में वाल्मीकि धर्मशाला महाभारत कालीन आश्रम एक बहुत पुरानी संस्था है। इसका करीब 800 वर्ष पुराना रिकॉर्ड संस्था के पास मौजूद है। वर्ष 1952 से शिक्षा को बढ़ावा देते हुए होस्टल चलाया जा रहा है। समाज इस आश्रम को शिक्षा का हब बना चुका है। यहां से बड़े अधिकारी और नेता भी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश में डा. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं। इसके लिए देश व प्रदेश में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। जिससे विधानसभा और लोकसभा में की 33 फीसदी सदस्य महिलाएं होंगी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नागरिकों से पंचकूला पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को पंचकूला में डा. बीआर अंबेडकर की जयंती को भव्य और विशाल कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से सभी समाज से नागरिक हिस्सा लेंगे।
इस मौके पर महंत रतन दास, वाल्मीकि सभा के प्रधान जागीर सिंह, जाट सभा के प्रधान कृष्ण श्योकंद, राजकुमार सैनी, रमेश पानीपत, जसवंत घाघट, ऋषिपाल बेदी, यशपाल नंबर, मा. लालचंद, सुशील वैद्य, एडवोकेट सुभाष बुम्बक, मलकीत ढांडा, श्याम लाल जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालु की उपेक्षा पर एक गंभीर सवाल

Mon Apr 13 , 2026
(वीआईपी दर्शन के बढ़ते चलन में आम श्रद्धालु कहाँ खड़ा है?)प्रस्तुति : डॉ. सत्यवान सौरभ। हिसार, प्रमोद कौशिक 12 अप्रैल : भारत जैसे देश में, जहाँ धर्म और आस्था केवल व्यक्तिगत विश्वास का विषय नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, वहाँ मंदिरों और तीर्थ स्थलों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement