सातवीं मोहर्रम का निकला जुलूस, मुस्लिम समुदाय ने किया मातम

सातवीं मोहर्रम का निकला जुलूस, मुस्लिम समुदाय ने किया मातम।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के जीयनपुर सहित आसपास की बाजारों में सातवीं मोहर्रम का गुरुवार को जुलूस अपनी पुरानी रवायात के मुताबिक निकाला गया।
जुलूस निकालने से पूर्व मजलिस मे मौलाना ने कर्बला की जंग की दास्तान सुनाया।कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद कर मजलिस में बैठे लोग रोने लगे।कुरैश नगर से नौहा पढ़कर कर्बला मैदान से जुलूस लढ्ढा शाह मजार से होते हुए चुनूगपार मोड़, समतानगर,जीयनपुर चौक पर रुका। चौक पर हुसैन की शहादत पर मातम किया गया। जुलुस अलम और ढोल ताशों के साथ आजाद नगर होते हुए कर्बला के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती की थी। स्वयं जुलूस के साथ निगरानी कब से चल रहे थे। नेहाल मेंहदी,जीशान मेंहदी, आदिल अब्बास,जफर इमाम,शहजान मेंहदी,नसीम अब्बास,अजहर अली, कैसर अली,ज़ैद अली,आसिफ़ खान,तसुव्वर अली,अयाज़ अब्बास, सज्जाद, आमिर, रज़ा,लोग आदि रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली:अमरनाथ यात्रियों ॐ शिव शक्ति सेवा मड़ल का पहला जत्था शहर की बीचोबीच स्थित जग मोहनेश्वर से बालटाल के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ जा

Fri Jul 4 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली:अमरनाथ यात्रियों ॐ शिव शक्ति सेवा मड़ल का पहला जत्था शहर की बीचोबीच स्थित जग मोहनेश्वर से बालटाल के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर जोश काफी हाई है। गुरुवार (3 जुलाई) से अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है […]

You May Like

advertisement