![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220503-WA0042-1024x561.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220503-WA0043-1024x565.jpg)
कन्नौज
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मनाया कार्यक्रम , पुष्प अर्पण कर उतारी आरती।
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज।हसेरन ग्राम क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेणुका पुत्र राम से बने परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी ।जिसमें समस्त ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने भगवान परशुराम की आरती उतारी । पूजा अर्चना की। उनके जन्म उत्सव पर युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें बुजुर्ग भी शामिल रहे। युवाओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी प्रसाद वितरण किया। हरिनारायण त्रिवेदी , प्रभा कांत तिवारी ,नरेंद्र पांडे ,योगेश तिवारी , शिवम पांडे ,दीपांशु पाठक , रितिक त्रिवेदी ,अवनीश कुमार तिवारी , मोहन अवस्थी , विपिन तिवारी , अमन मिश्रा , अभिषेक तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समुदाय के लोग इकट्ठे हुए। भगवान परशुराम की जयकारों से पंडाल गूंज उठा ।