मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम शुक्रवार को बिलरियागंज ब्लाक परिसर में बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न

बिलरियागंज । प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के लिये चलायी जा रही , समाज कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम शुक्रवार को बिलरियागंज ब्लाक परिसर में बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें लगभग 275 शादी के जोड़ो का विवाह बैदिक मन्त्रोच्चारण द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकृण्ण पाल ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही । इस योजना से एक ही मण्डप में सैकड़ो की संख्या में लोग एक दूसरे के सुख दुःख के साथी बने। सभी अतिथि और प्रशासन के लोगो ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। वही इस सामूहिक विवाह में 275 जोड़े एक दूसरे के हुये । इसमे शादी के प्रत्येक जोड़ो को उपहार के रूप में पायल , बिझिया , दो कम्बल , दो गद्दा,पंखा, वाटर कूलर , ब्रिफकेश , बर्तन सेट पर शाल भेट की गई। शादी का कार्यक्रम गायत्री परिवार के आचार्य रामविजय शास्त्री की टीम द्वारा बैदिक रिति रिवाज के साथ कराया गया। सभी कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। वही शादी समारोह में शामिल लोगो के लिये शासन द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसमें भारी भीड़ के कारण अफरा तफरी का माहौल बना रहा ।वही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर तैनात रही । इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना , जिला समाज कल्याण अधिकारी चेतन सिंह , खण्ड बिकास अधिकारी सुरेश चन्द्र मौर्य , रविन्द्र प्रताप सिंह , एडीओ अशविंद्र कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान : नायब सिंह सैनी

Sat Nov 22 , 2025
पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने महाआरती कार्यक्रम में की शिरकत, ब्रह्मसरोवर की भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 […]

You May Like

Breaking News

advertisement