अफ्रीकी महाद्वीप के देश इथियोपिया में बंधक बनाए गए लोगो के परिजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

अफ्रीकी महाद्वीप के देश इथियोपिया में बंधक बनाए गए लोगो के परिजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

डीएम ने दिया अस्वासन कहा मुख्यमंत्री के संज्ञान में है मामला जल्द होगी वतन वापसी।

आजमगढ़। जिले के रहने वाले तीन लोगो को अफ्रीकी महाद्वीप के देश इथियोपिया में बंधक बनाकर रखने का परिजनो ने लगाया आरोप, जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप लगाई न्याय की गुहार। बतादे कि बंधक बने लोगों में तीन आजमगढ़ के रहने वाले है, इनमें से वेलकुंडा के रहने वाले संजय कुमार मिश्र, चंदाभारी के राज बहादुर चौबे, जूड़ा रामपुर के संदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा बलिया के जनऊपुर में रहने वाले धर्मेंद्र यादव भी अफ्रीकी देश में बंधक हैं। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे संजय मिश्रा के बेटे मृत्युंजय मिश्रा बताया कि मेरे पिता को बंधक बना लिया गया है। पिता का पासपोर्ट भी छीन लिया गया है। सभी को एक कमरे में बंद करके रखा गया है। हमारी सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द पिता की वतन वापसी कराई जाए। इथियोपिया में बंधक राज बहादुर चौबे की बेटी रूपाली चौबे ने कहा, सरकार और जिले के डीएम जल्द से जल्द मेरे पिता को भारत लाने में मदद करें। बंधक संदीप सिंह के पिता विजय प्रताप सिंह का कहना है, हम लोग बहुत घबराए हुए हैं। जल्द से जल्द हमारे बच्चों की भारत वापसी कराई जाए। बतादे कि आजमगढ़ के तीन लोगों को 9 मार्च 2022 को गाजियाबाद की प्रीत मशीनरी रोलिंग मशीन की तरफ से इथियोपिया भेजा गया था। थदास स्टील ने इनका वीजा बनवाया था। कहा था कि इथियोपिया में एक प्रोजेक्ट शुरू करना है। तीन महीने बाद सभी की भारत वापसी तय हुई थी। संजय मिश्रा इस कंपनी में बतौर रोलिंग फोरमैन और बाकी तीनों लोग फिटर के पद पर तैनात हुए थे। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की किस तरह से मदद करता है ताकि सभी लोग सकुशल वतन वापस लौट सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर भर में निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा

Mon Aug 8 , 2022
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर भर में निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा आजादी की 75 भी वर्षगांठ के अवसर पर ग्वालियर जिले में जगह-जगह प्रतिदिन तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में आज जनक गंज थाना पुलिस द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा […]

You May Like

advertisement