कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इज्जत नगर में तीन दिवसीय 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम हुआ घोषित
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : दिनांक 09 से 11 सितम्बर 2023 तक चल रही तीन दिवसीय 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे आज दिनांक 11.09.2023 को कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बरेली द्वारा आयोजित । प्रतियोगिताऐं कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर एवं डोरी लाल स्पोर्टस स्टेडियम बरेली में सम्पन्न हुई। सभी प्रतियोगिता के सभी वर्ग में, बृज प्रान्त विजेता रहा। प्रतियोगिता के अन्तिम दिवस समारोह में प्रबन्धक श्रीमती सरोज अग्रवाल जी तथा कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, बरेली की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना गहलोत जी एवं क्षेत्रीय खेल संयोजक श्री सत्यपाल सिंह, पर्यवेक्षक श्री शत्रुघन सिंह राठौर जी तथा खेलकूद सहव्यवस्था प्रमुख सुश्री निधि जी उपस्थित रहीं।