उत्तराखंड मौसम: चटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, आज भी सताएगी गर्मी, कल से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम: चटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, आज भी सताएगी गर्मी, कल से बदलेगा मौसम,
सागर मलिक

प्रदेशभर के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत चटक गर्मी के साथ हुई है। आज भी दिन की शुरुआत चटख धू से हुई। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में गर्मी आज भी परेशान करेगी। हालांकि कल (आठ अप्रैल) से प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं। इसके चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमाना के अनुसार सात अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। दून की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में आठ से 10 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। प्रदेशभर के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री के इजाफे के साथ 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा के साथ 17.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बस ने लोडर में मारी टक्कर, स्कूली बच्चे समेत दो की मौत

Tue Apr 8 , 2025
देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बस ने लोडर में मारी टक्कर, स्कूली बच्चे समेत दो की मौत,सागर मलिक रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहसपुर के अतर्गत.. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में […]

You May Like

advertisement