उत्तराखंड: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करनी पहुंची संसदीय उप समिति

उत्तराखंड: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करनी पहुंची संसदीय उप समिति,
सागर मलिक

संसदीय उप समिति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची है। सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

प्रदेश में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति के सदस्य शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। समिति सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की,

राजभवन में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उप समिति ने मिलकर अपने दौरे के बारे में बताया। उप समिति का नेतृत्व राज्यसभा सांसद एवं संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा कर रहे हैं। सदस्य विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

राज्यपाल ने समिति का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड हिंदी का उद्गम स्थल रहा है। यहां की सांस्कृतिक एवं शैक्षिक परंपराओं में हिंदी का गहरा प्रभाव है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में उसके अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड निरंतर प्रयासरत है।

उप समिति के सदस्यों में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद राजेश वर्मा, सांसद किशोरी लाल, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, उप समिति के सचिव प्रेम नारायण आदि उपस्थित रहे,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: 3007 यात्री यमनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए हुए रवाना, चारधाम यात्रा में पहली बार बना ये रिकॉर्ड

Sun May 11 , 2025
देहरादून: 3007 यात्री यमनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए हुए रवाना, चारधाम यात्रा में पहली बार बना ये रिकॉर्ड,सागर मलिक हरबर्टपुर बस अड्डे से 1082 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1925 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर निकले। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 67 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 104 […]

You May Like

Breaking News

advertisement