देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बस ने लोडर में मारी टक्कर, स्कूली बच्चे समेत दो की मौत

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बस ने लोडर में मारी टक्कर, स्कूली बच्चे समेत दो की मौत,
सागर मलिक

रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहसपुर के अतर्गत..

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शिमला बाईपास पर एक बस पलट गई। सड़क हादसे में एक स्कूल छात्र समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

रोड एक्सीडेंट के वक्त बस डाकपत्थर से देहरादून की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सहित इंटर कॉलेज के छात्र सवार थे। बस पलटने की वजह से एक छात्र की मौत हुई है, जबकि करीब एक दर्जन छात्र घायल हुए है।

रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहसपुर के अतर्गत सिघंनीवाल क्षेत्र में एक बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 01 व्यक्ति तथा एक छात्र को मृत घोषित किया गया।

उक्त दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के सूचना एसएसपी देहरादून अजय सिंह तत्काल घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। पुलिस की ओर से सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आईटीबीपी को मिले 36 नए युवा अधिकारी, पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यधार में हुए शामिल,

Tue Apr 8 , 2025
सागर मलिक पासआउट होने वाले 36 युवा अधिकारियों में विभिन्न राज्यों के युवा शामिल हैं। इन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन समेत कई तह की गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 36 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड […]

You May Like

advertisement