लायलपुर बस्ती मंदिर में सुनाई गई माता कात्यायनी की कथा माँ भगवती के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

लायलपुर बस्ती मंदिर में सुनाई गई माता कात्यायनी की कथा
माँ भगवती के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : लायलपुर बस्ती मंदिर में नवरात्रों के चलते प्रतिदिन सायंकाल भजन संकीर्तन हो रहा है। शनिवार को भी भजन संकीर्तन में महिला श्रद्धालु खूब झूमी। नवरात्रों के छठे दिन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा की पूजा हुई। मंदिर के पुजारी प. रमेश अवस्थी ने कथा सुनाते हुए कहा कि मां कात्यायनी की अगर सच्चे मन से मां की पूजा की जाए तो वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। मां कात्यायनी की उपासना से रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भव्य है। इनकी चार भुजाएं हैं। मां कात्यायनी के दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला वरमुद्रा में है। बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है। मां कात्यायनी सिंह की सवारी करती हैं। आरती में मदन लाल तनेजा, पंकज वधवा, रिया, अनीता, उषा रानी, पूर्व पार्षद कमलेश वधवा, ज्योति, मोनिका, बबली, दक्ष, आशा रानी, अनीता देवी, कांता रानी इत्यादि भी मौजूद थे।
लायलपुर बस्ती मंदिर में महिलाएं कथा सुनती हुई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वकल्याण होगा : महंत जगन्नाथ पुरी

Sat Oct 1 , 2022
समाज स्वस्थ एवं सम्पन्न होगा तो ही सर्वकल्याण होगा : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नवरात्रों पर हमेशा गरीब और कमजोर की सेवा का प्रण करें : महंत जगन्नाथ पुरी।  श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में नवमी पर होगा भव्य हवन यज्ञ। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : […]

You May Like

Breaking News

advertisement