तिर्वा कन्नौज:श्रीमद् भागवत कथा में राम जन्म का सुनाया प्रसंग

कन्नौज

श्रीमद् भागवत कथा में राम जन्म का सुनाया प्रसंग।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन क्षेत्र के अमिलिया गांव मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन सरस कथा वाचक आचार्य द्वारा प्रभु श्री राम के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। भक्तों की भीड़ रही , भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसास्वादन किया। कथावाचक आचार्य सोनू शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की मनमोहक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कथा में बताया असत्य से सत्य की ओर , अंधकार से प्रकाश की ओर , पाप से पुण्य की ओर भगवान का भजन हम सभी को हम सभी को करना अनिवार्य है। श्रीमद् भागवत कथा अनंत है।

कथावाचक ने बताया भगवान का जन्म नहीं हुआ , वह प्रकट हुए। रामचरितमानस रामायण कहती है भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहे गए। भगवान अपने अंशो के साथ प्रकट हुए। राम जन्म होते ही अयोध्या नगरी मैं खुशियां मनाई जाने लगी। मंगल गीत गाए जाने लगे। चक्रवती अयोध्या नरेश राजा दशरथ अपने हाथों से बहुमूल्य रत्नों को दान करने लगे। उनके घर में एक नहीं बल्कि चार बेटों ने जन्म लिया। राम जन्म की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए।

इस मौके पर मनोज , अनुज ,राजेश , रोहित ,मुकेश ,अंकित, रोहन , रजत , खुशबू , पूजा , पायल , दीपा, पवन, अनिल , अनीश , टिंकू, सोनपाल , मोतीलाल, गयाप्रसाद , चंद शेखर सहित काफी संख्या में कथा पंडाल में लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्जनों लोगों ने आमआदमी पार्टी के समक्ष की सदस्यता ग्रहण

Sun May 8 , 2022
फोटो , अररिया आमआदमी पार्टी की लोकप्रियता के मद्देनजर पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित शनिवार को आमआदमी पार्टी के जिला मुख्यालय अधिकारी के समक्ष दर्जनों लोगों ने पार्टी से जुड़ने के लिए सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को पंचायत स्तर से वार्ड स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया । वहीं पार्टी […]

You May Like

advertisement