Uncategorized

पागल कुंतिया का आतंक,पन्द्रह लोगों को काटकर किया घायल,नगर निगम प्रशासन बना अंजान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पागल कुतिया का आतंक, 15 लोग घायल, इलाके में दहशत उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी बीहारीपुर के मोहल्ला ख्वाजा क़ुतुब में एक पागल कुतिया का आतंक बना हुआ है। कुतिया के काटने के डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त पागल कुतिया अब तक करीब 15 लोगों को काट चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं और रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो गई है।
इलाके के निवासियों ने बताया कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जल्द ही इस गंभीर समस्या की शिकायत नगर निगम में की जाएगी, ताकि समय रहते कुतिया को पकड़कर इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है, जिससे किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel