शादी के लिए जीवन भर की कमाई पर चोरों ने किया हाथ साफ, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

शादी के लिए जीवन भर की कमाई पर चोरों ने किया हाथ साफ, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

8 लाख नगद 7 लाख के थे जेवरात।

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने आई पीड़िता ने बताया कि मै सुनीता देवी पत्नी हरिश्चन्द्र ग्राम सरायहाजी. थाना-रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ की मूल निवासिनी हू। हमारी पुत्री व पुत्र दोनों की शादी तय हो गयी थी, पुत्र का बरछा व सगाई हो गयी थी. शादी की तैयारी चल रही थी। शादी हेतु आठ लाख रूपया व सात लाख का आभूषण घर में रखा था। बीते 3 अगस्त को रात में चोरी हो गई। चोरी की सूचना तत्काल 112 नम्बर पर दिया गया व दरखास्त भी थाने पर दिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। थानाध्यक्ष द्वारा डाटकर भगा दिया गया पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष रानी की सराय को निर्देशित करते हुए कानूनी कार्यवाही किए जाने कि मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में शुरू हुआ तीन दिवसीय भगवान शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Tue Aug 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुजुर्ग एवं सदस्य भक्ति भाव से शामिल। कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : प्रेरणा वृद्धाश्रम परिसर में बने मंदिर में सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आरंभ हुआ। प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया […]

You May Like

advertisement