![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG_20220925_220032-1024x552.jpg)
ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
अजमेर में प्रशिक्षण शिविर में जुटेगा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भाजपा का अल्पसंख्यक समाज को लेकर मंथन भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
भाजपा के अल्पसख्यक मोर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान ने टाटा पावर हाउस के सामने kc इन होटल में प्रेस वाता भाजपा के होने वाले प्रक्षिक्षण शिविर के जानकारी दी इस दौरान सादिक खान ने कहा भाजपा महिला मोर्चा किसान मोर्चा, युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के समापन के पश्चात अब भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 26, 27 व 28 सितम्बर, 2022 को अजमेर में होने जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भाजपा व राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व शामिल होगा।मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी विजया ताई राहटकर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, अल्पसंख्यक मामलात के केन्द्रीय मंत्री जॉन बराला, योगी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद व प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सरदार अजयपाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता शिविर में अपने विचार रखेंगे व केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा गत 8 वर्षों में किये गये कार्यों का भी इस मौके पर विशेष रूप से उल्लेख किया जायेगा।