त्रेता युग की भांति दीपावली मनाएगा पूरा देश, हर घर में हो रहा 22 जनवरी के अवसर का इंतजार : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत महापुरुषों संग निरंतर किया जा रहा है भगवान श्री राम के भजनों का गुणगान।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रहा है भगवान श्री राम के भजनों का गुणगान।

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भी देश के अन्य क्षेत्रों की भांति 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निरंतर श्री राम के भजनों का गुणगान हो रहा है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में कई संत महापुरुष एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी भगवान श्री राम सत्संग व भजनों में शामिल हो रहे हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि पूरा देश 22 जनवरी को त्रेता युग के जैसी दीपावली मनाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस अद्भुत अवसर का हर देशवासी को इंतजार है। इस अवसर पर महंत बंसी पुरी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी लखन पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, दलीप कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी अन्य संतों के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों में भी 22 जनवरी के अवसर को लेकर प्रसन्नता की लहर

Sat Jan 20 , 2024
प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों में भी 22 जनवरी के अवसर को लेकर प्रसन्नता की लहर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 7 दिनों से सभी मिलकर प्रभु राम का स्मरण करते हुए कर रहे हैं कीर्तन। कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : पूरे भारतवर्ष में अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य […]

You May Like

advertisement