महिला के गले से मंगल सूत्र तोड़कर भाग रहे स्नेचर को महिला ने दौड़कर पकड़कर पुलिस को सौंपा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा की साप्ताहिक बाजार में महिला के गले से मंगल सूत्र तोड़कर भाग रहे स्नेचर युवक को हौसला दिखाते हुए महिला ने खुद दौड़कर पकड़कर मंगल सूत्र छीनने के बाद पुलिस को सौप दिया।पुलिस स्नेचर से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी महिला सोनी अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने आई थी।उसके पति रोड पर ही बाइक लेकर खड़े हो गए। सोनी मुख्य बाजार में खरीददारी करने छोटे बच्चे के साथ लेकर चली गई।देर शाम खरीददारी करते समय एक स्नेचर युवक महिला के गले से मंगल सूत्र तोड़कर भागने लगा।महिला ने हौसला दिखाते हुए दौड़कर युवक को पकड़ लिया।युवक खुद को छुड़ाकर भागने का खूब प्रयास करने लगा।लेकिन महिला ने गोद में बच्चा होते हुए झांसी की रानी की तरह हौसला दिखाकर युवक छोड़ा नहीं बल्कि पीटते घसीटते हुए पास में मौजूद पुलिस चौकी ले गई।पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।हालांकि महिला का मंगलसूत्र मिलने के कारण महिला ने तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।फिर भी इससे पूछताछ करके अन्य स्नेचर के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यवाही की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती की तैयारियों को लेकर की बैठक

Fri Oct 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना के प्रबल प्रतीक लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में बरेली में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार […]

You May Like

advertisement